Bloglovin

Follow on Bloglovin
Showing posts with label hindi poems. Show all posts
Showing posts with label hindi poems. Show all posts

Sunday, July 5, 2020

अधमरा सा मेरा शहर

घर की खिड़की से 
बाहर झांक मैं देखती हूँ 
अपने शहर को 
जो अधमरा सा 
सन्नाटे में लिपटा पड़ा है 
.....
कुछ समय पश्चात 
हलचल होती है
एक बुलबुल गा जाती है
और गौरैया
वही धुन गुनगुनाती है 
आ जातीं हैं कहीं से 
अनगिनत गिलहरियाँ भी 
जो गुलमोहर और 
अमलतास पर 
बेधड़क छलांग लगातीं हैं 
फिर सुर में सुर मिलाने को 
कुछ सुरीली कोयलें  
और  बेसुरे कौवे
उत्साहित हो जुड़ जातें हैं 
वह कठफोड़वा
जो सवेरे से कुछ थका हुआ था 
अब किसी डाल पर 
तबले की थाप बजाता है 
और फ़ाख्ता उड़-उड़ कर 
पंखों की ध्वनि से 
पूरा माहौल सजाता है 
....
अकस्मात् 
सिकुड़ता जाता है 
मृत्यु का भय 
और यूँही 
खेल खेल में 
मेरा शहर
उल्लासित हो
पुनः
जीवंत हो जाता है।

For non-Hindi readers: 
One day I looked outside from home and realized how dead and lifeless the city looked. The pandemic had silenced every noise that was the part of our world. The absence of which made this city so spiritless. The news of deaths led the remaining joys into further despondency. 
But somewhere the life was still simmering, just like before, somewhere the beauty hadn’t faded and darkness hadn’t shingled the hopes and joys. In that dead silence when I looked with empty eyes, suddenly a bulbul perched and began singing and sparrow humming. Infinite squirrels came from nowhere and began chasing each other. Soon melodious cuckoos and raucous crows joined them in chorus.  A woodpecker started playing drum and dove began dancing in air, adding music with the flutters of it’s  wings. Then once again city lived up again. 

Has nature ever filled you up with hope like this? 

Monday, June 18, 2018

पिता

Dedicating this poem to my father. Wrote these lines some six years back, and hid them between the closed pages of my dairy. Now sitting afar from him, I miss him badly. While writing this post, many incidences from the memory of growing up are playing in front of my eyes. He has been my strength and I love him more than he knows. Here's to the father-daughter bond we share:

क्यों कमज़ोर होता है
तुम्हारा ह्रदय
तुम ही सबसे
सशक्त प्रबल
शिक्षक हो मेरे
तुम्हारा दो बाँहों का
झूला था
मेरे जीवन का

पहला उपहार
वो दो बाहें
फिर मेरी छत बनीं
उन्हीं ने
मेरी रक्षा करी
हर कष्ट, व्याकुलता में
फिर तुमने मुझे ह्रदय
से लगाया
हर बार
अपना आशीर्वाद
देने को
तुमने अपना हाथ उठाया
तुमने मुझे
चलना सिखलाया
स्वाभिमान के लिए
लड़ना सिखलाया
किस विचार से हो
तुम चिंतित
क्यों अब व्याकुल
होता है तुम्हारा ह्रदय
बेटी तुम्हारी
यहीं है
तुम्हारे पास
अब भी तुम्हें 
प्यार से
बचपन के उत्तम स्वर में
गाकर पापा बुलाती है
और आकर
यूँही सीने से
लग जाती है...
Happy father's day papa. :)

If you share the same bond with your father, I would be happy to know about it. A happy father's day to all the fathers in the world. 

Image: The picture is of me and my father some three decades before.
P.S. I am sorry to the non-Hindi readers of this blog for not being able to translate the poem in English. 

Tuesday, May 8, 2018

Hindi poems on women issues...

मेरी पढाई भी उतनी,
औहदा भी उतना,

इज़्ज़त भी उतनी,
तनख्वा भी उतनी,
तुम्हारा बड़ा है
तो अहंकार,
और छोटी है
तो तुम्हारी सोच...
 #DomesticAbuse

______________

कभी पूछ ही लेते 
शाम की चाय के लिए 
 ताउम्र तरसी हूँ मैं 
किसी और ज़ायके के लिए...
#genderbiasroles

______________

कुछ कहने से पहले 
कई बार सोचती हु मैं 
बुरा लगने पर कही मुझे 
छोड़ तो ना दोगे..
#TeenTalak
______________

दिन ढलने  से पहले 
घर आ गयी हूँ  मैं
माँ कहती है 
शाम को बाहर
भेड़िए आते हैं ...
______________

कुछ कहते कहते रुक जाना
एक दूसरे के कानो में बुदबुदाना
हम औरतों की बातों में 
अमूमन दर्द भरे होते हैं... 
#womenforwomen 
______________

तुमने उसको पहले देखा
या तुम उसके सामने पड़ी क्यूँ
ग़लती कई बार उसकी होती है 
जो दबाया जा सकता है...
#womenshaming
______________

उसको हुई नहीं हुआ है
लड्डू
उसकी हुआ नहीं हुई है
मौत...
 #femaleinfanticide
I didn't know any other way to vent out my anger and rage other than writing these lines. Hopefully someday world will be a fair place, atleast for humans! 

Monday, April 2, 2018

Abuse: the tale of an independent woman

She was extremely beautiful, said he. She was more qualified, whispered her achievements. She earned more, mumbled her paycheck. Post their wedding, marred by complexes, he asked her to leave her job to take care of their family. She was disheartened but still agreed with him on his decision. Soon she was tortured and beaten, she was called names and was introduced among friends as a bucolic, uneducated, good for nothing home-maker. She was constantly ripped off of her dignity. She was punished for being a woman who once did better than her egomaniac man.  



मेरी पढाई भी उतनी,
औहदा भी उतना,
इज़्ज़त भी उतनी,
तनख्वा भी उतनी,
तुम्हारा बड़ा है
तो अहंकार,
और छोटी है
तो तुम्हारी सोच.
-------------------
Translation: My education is same,
so is my designation,
my respect is same,
so is my remuneration
what you have big is
your ego,
and have small is
your thinking…

P.S.: The right to get respected has no connection with education and remuneration. Even a less qualified and less earning person has an equal right to be respected with equal dignity (men and women alike). In many homes, independent women face the wrath of their men and submit themselves to their male-ego and inferiority complexes.
Abuse of any kind is not normal, raise your voice against it. 
Do you know any such stories? How can we fight with this issue? What can be done if we know such a man and such a woman? 
___________________

For this year's April A to Z challenge, I will put forward 26 women issues from 26 alphabets. These issues will be inspired by "real-life events" and will highlight social issues and other faced by women.  S
ome of these issues might be globally prevalent. 

In #atozchallenge, which happens every year in the month of April, bloggers world wide challenge themselves to write on each day of April except on Sundays.

Drabble is a piece of fiction strictly in 100 words.  

Tuesday, March 13, 2018

बंजर धरती

पास पड़ी बंजर धरती से
सड़क किनारे खड़ा किसान
एक दिन यूँ ही पूछ उठा
सोच रहा जो खड़ा खड़ा :

"तू यहां कब से पड़ी है,
किस्मत तेरी रूठी बड़ी है.
क्या तुझे कभी ऊब नहीं होती
उस पार हरियाली को देख
तू  दुःख से व्याकुल नहीं होती
क्या ईर्षा कभी तुझमे में आती है
जो तुझमें फलने की आस जगाती है
साँझ  का तुझको भय नहीं होता
सूनेपन से तेरा ह्रदय नहीं रोता
कैसे आते हैं तुझमें विचार
कैसा होता है तेरे भीतर हाहाकार?

धरती मुस्कुराई
पर दुःख से उसकी आँखें भर आयीं
छुपाना चाहती थी बहुत कुछ
किन्तु समय ऐसा रहा
कुछ छुपा नहीं पायी
दो पल सुबकी छुप-छुपकर
और कुछ कंपाई रुक-रूककर
फिर ह्रदय एक सा करके
अपने भीतर मज़बूती भरके
वह आखिर बोल पड़ी
मन की कड़ियाँ खोल पड़ी
"सुन किसान तुझको राज़ बताती हूँ
बरसों से चुभती व्यथा सुनाती हूँ
मेरे अंदर भी ऊब होती है
पर बंजर धरती शायद ऐसी ही होती है
क्या जलायेगी मुझको  ईर्षा
भिगो नहीं पाती मेरा तन  बाढ़ और वर्षा
हे किसान, दिन में मन मेरा खाली होता है
रात को फिर सन्नाटे में  चिल्लाकर रोता है

एक समय मैं भी हरी थी
इस बाँझ की तब गोद भरी थी
मैंने भी सुख से खूब फल उपजाया
उस किसान को अपना पुत्र बनाया
वह जितना बीज मुझमें भरता था
उसका दुगना अंकुर मेरी मिट्टी में  फलता था
फिर एक लाचारी हुई
अनाज बहुत था
पर ना  जाने क्यों
भूखी मारा मारी हुई
तब.…
मेरी बेकद्री हुई
और बेटे की बेकारी हुई

स्वयं ही सोचो
जिसने बीज लगाया था
खून-पसीना बहाया था
वो ही बना भूखा लाचार
चूल्हा उसके घर का हुआ बेकार
तब पुत्र मेरा, वह किसान
बहुत दुखी और हताश हुआ
मेहनत के छले जाने से घोर निराश हुआ
वो एक दिन झूल गया पंखे से नीचे
पास पड़े थे उसके बीवी बच्चे
पीड़ा से व्याकुल हो मैं रोइ बहुत
सोचा काश आ सकती मुझको वह मौत
जो नन्हे हाथ मुझको सहलाते थे
मिटटी में दिन भर लोटे जाते थे
वे भी दूर चले गए
दुर्भाग्यवश कितने जीवन हरे गए
कौनसी माँ देखना चाहेगी ऐसा मंज़र
इससे  अच्छी हूँ मैं अब होकर बंजर।।

P.S. Wrote this poem long time back, for some unknown reason it stayed there in my personal diary for a long time. It is disheartening when farmers of our country work hard to grow food and themselves die of hunger and life-threatening struggle they go through to earn a living for their families. We often hear the news of mishandling of food, bad and ignorant ways of storage, people hoarding, black-marketing and thus creating unnecessary shortages to gain maximum profits. On top of it, there are natural calamities and new unknown technology for them to deal with where many of them have no back-ups to sustain the loss. An online site showed that nearly 4 lac farmers have committed suicides since 1995. Its heart-wrenching to see people who work day and night to cater to our hunger-needs, which is a necessity for survival, suffer so much. With this poem, I tried to present to agony of farmers.
Please let me know your views in the comment section of this blog.  

Saturday, December 14, 2013

अनुभूति

http://blog.blogadda.com/2013/12/17/tangy-tuesday-picks-december-17-2013-creative-posts-by-indian-bloggers
I wrote this poem long back, and I love it. I would like to dedicate this poem to all mothers, would-be mothers, those who recently became one and to their lovely daughters. Most importantly this poem is dedicated to the wonderful and unmatched relationship a mother and a daughter share with each other...

Special Dedication to My Mom and my late Nani (grandma)! As my mom says that our relationship is so much like she shared with her mom. And every mother goes through similar fears and dreams for her daughter irrespective of the era she is living in. Needless to say that I love mine a lot. Here is the write up:

मैं तेरे आँगन में
खेला करती थी माँ
मेरे आँगन में
अब खेल रही है
मेरी बिटिया.

तू जैसे भूख-प्यास
समझा करती थी मेरी
मैं भाग रही हूँ
चिंता में खाना लेकर
उसके पीछे

पाला तूने मुझको 
हर धूप में छाया देकर
मैं भी देकर 
छाया उसको
जी जाउंगी
वो ही जीवन.

देख रही हूँ अब
अपना अतीत 
और उसका भविष्य-
कैसे जाया करती थी
मैं पढ़ने
वापिस आकर
घंटों बतियाया करती
खेला करती थी
तेरे संग
वैसे ही पनपेगा उसका बचपन
धीरे-धीरे
थोड़ा-थोड़ा करके
समय चक्र दोहराएगा
वो ही सब
और देखते देखते
बड़ी हो जाएगी
मेरी भी बिटिया

हर रात डर से
मैं भी जागा करुँगी
और सुबह देखूंगी
फिर कुछ सपने
मैं उससे
और वो मुझसे
करेगी वो ही बातें
जैसे मैं और तू
बांटा करते थे
अपने कुछ डर और किस्से

हो जाएगी
वो भी एक दिन
आगे बढ़ने को तैयार
पीछे छोड़
अपना यह बचपन

इस ह्रदय को
करके कठोर
मैं फिर लडूंगी
अपने हर भय से
तेरी ही तरह माँ
और आगे उड़ जाएगी
मेरी बिटिया

Image courtesy: footage.shutterstock.com
पर प्रेम-डोर से
बंधी रहेगी वो
हमारी ही तरह
फिर एक दिन
उसके घर में
खेलेगी
उसकी बिटिया

जैसे तू भी खेला
करती होगी माँ
अपनी माँ के आंगन में...

Saturday, November 23, 2013

नगाड़ेवाला

एक आदमी कब से खड़ा
नगाड़ा बजा रहा है
शायद बाहर मुझे बुला रहा है
मैं अभी गहरी नींद में हूँ
मुझ तक उसकी हर आवाज़ आ रही है
पर आँखें किसी सपने को
बहुत देर से चबा रहीं हैं

वह कुछ देर और चीखता है
बेबस होकर फिर थोडा झींकता है
मैं, अब भी अन्दर बंद हूँ
खुद को महफूज़ महसूस करते हुए
इस शोर से कभी कभी तंग हूँ

यहाँ अन्दर एक सांझ ढल रही है
कालिमां गहराती हुई आगे बढ़ रही है
इस कालिमां के ख़त्म होने पर
कुछ बेबस चलती बातों के कहीं खोने पर
मैं फिर जाउंगी बाहर
पता नहीं तब दिन होगा या होगी रात
कैसे होंगे वहाँ के हालात
क्या नगाड़ेवाला तब भी वहाँ खड़ा होगा
या निशानी के लिए बस एक नगाड़ा पड़ा होगा

मैं फिर कुछ देर सोचती हूँ
पर एक जकड़न महसूस करते हुए
खुद को भीतर रोकती हूँ..

Tuesday, January 22, 2013

अपमानित

To read the Article click Here.

ऐ साहब,
रात भर मुझ में से
आने वाली
तुम्हारी गंध से
मैं जागी रही
तुम्हारे शब्दों की
गूँज से
स्तब्ध, निशब्द हो
हर आने वाली सुबह से
मैं घबराती रही...
       ~
तुम्हारे महल के पीछे ही
मेरी एक छोटी झोंपड़ी है
अधबनी, भिंची हुई
ग्रीष्मकाल में वो जल उठती है
वर्षा में पिघली सी
और शीत में ठिठुरन वाली
तुम्हारे कुटुंब की शोभा को
अकस्मात् विकृत करने वाली...
                 ~
और मैं,
हर दिन तुम्हारे महल
की धूल से
दो मुट्ठी गेंहू कमाकर
घर में उसे पका कर
अपने पाँच हिस्सों को खिलाने वाली
               ~ 
मेरा पति
जो रोज़ बाहर पिसता है
 कुछ चाबुक की आवाजें
कमाने और गवाने
की मदहोशी में
मुझे सुनाने वाला...
              ~
कल मेरी इस देह पर
छिपे हुए हर रात के
चाबुक के शोर को
तुमने अपने महल की
चार दीवारी में उधेड़
मेरी बेबस चीखों से
कर मुठभेड़
मेरे उठे हुए सम्मान को
अपने पुरूषोचित बल से
रौंद डाला
        ~
आज मैं यहाँ
एक अँधेरे में
छीने गए सम्मान
से आहत हो
सोच रही हूँ
क्यों मेरा जीना इतना महंगा है
और यह जीवन इतना अल्पमूल्य...

Wednesday, September 5, 2012

एड्स पीड़ित (AIDs Patient)

घूमती पृथ्वी
गिरता आकाश
जीवन से भयभीत
हर दिन का प्रकाश
शक्तिहीन तन
रुचिहीन मन
अदृश्य मृत्यु
समक्ष खड़ी
टूट रही
संबंधों की कड़ी
चीखते मुंह
सूखी नींद 
आक्रामक स्वप्न
तिरस्कृत शब्द
और कांपता अंतर्मन
झुके सर
सकुचाते नैन
कुछ चीरते ह्रदय को
कुछ कटाक्ष करने को बेचैन
त्यागता समाज
दैत्य बना 
हर कल से बड़ा
मेरा यह आज
इस शहर में छुपी
एक रहस्यात्मक गली
जहां खोते हैं सुख-चैन
क्या मेरे कदम वहाँ भूले ही पहुंचे
किसी भटकी बेहोश रैन
या किसी ने अज्ञानतावश मारीं
मुझ पर ये खरोंचें  
इस जलते लहू में
पिघलते प्राण
मुझे भेदते  हुए
अनगिनत बाण
मेरी अज्ञानता
व  इस लहू की
असमानता ने
मुझे प्रदान करी 
दंडाज्ञा
कौन सोच सकता था कि
मेरा जीवन 

और मेरा अंत
इतना विनाशपूर्ण होगा...


(This poem portrays mental, physical and social condition (stigma & discrimination) of AIDs Patient!!!)

Image Courtesy: africanimpact.com

Thursday, May 10, 2012

शौक

बड़े शौक से जीती हूँ मैं
हर शौक को जीती हूँ मैं
मसलन, मुझे है
खाने का
खिलाने का
महमान-नवाजी करने का शौक,
हंसने का
सबको हंसाने का
और ख़ुशी से आपको रुलाने का शौक
कुछ वादे निभाने का
कुछ हंस के टाल जाने का शौक
बीते दर्द बयान करने का
कुछ खामखां लड़ने का शौक
सुनने का
सुनाने का
कहते कहते खिलखिलाने का शौक
मेल-जोल बढ़ाने का
हवाई गप्पे लड़ाने का शौक
रूठने का
और रूठे को मनाने का शौक
जब होते नहीं हैं यहाँ पर आप
मुझे है याद करने का
या कभी अपनी याद दिलाने का शौक

किस्म किस्म से जीती हूँ रोज़
हर तरह के पूरे करने को शौक
आपका शौक है काम करने का
मेरा काम है पूरे करने का शौक
जब होते हैं पूरे सारे ये शौक
मुझे है कुछ नए शौक जगाने का शौक.....

Monday, April 9, 2012

तुम और मैं

बस एक ज़िक्र तुम्हारा
सब पर ज़ाहिर
दबी मुस्कराहट हमारी,

बस एक झलक तुम्हारी
सब पर ज़ाहिर
बेचैनी हमारी

बस एक नज़र तुम्हारी
और शर्म से झुकी
निगाहें हमारी....

Thursday, March 8, 2012

शोर

इस शहर में शोर बढ़ रहा है
यह गुस्से से खुद को तरबतर कर रहा है
बस और शोर न करिए
अब इस शोर से डरिये

हर रोज़ पागल हो रहा है आदमी
अपना आपा खो रहा है आदमी
अंधाधुन्द दौड़ती गाड़ियां,
समय से लगा रही हैं होड़
एक मृत्यु निर्भय खड़ी है
हर दूसरे मोड़

चिल्लाहट से सराबोर सड़कें
ऊंची आवाजों में गुम होती धड़कनें
इस शोर में डूबी,
फटी पागल सी आँखें
और आँखों में उतरता खून
जी हाँ, यह शोर छीन रहा है
आपके दिल का सुकून

किसी ने कुछ कह दिया
तो कह दिया
उसे मन में ठून्सें न रखिये
कुछ दर्द चुपचाप सहिये
अपने गुस्से अब तो हरिये

इस शोर से दूर ही रहिये

बस अब और शोर न करिए ...


P.S. This poem is inspired by increasing havoc, impatience, noise and madness in people in big cities. In the name of development, lives are somewhere ruining.

Monday, January 9, 2012

बूढा वक़्त

एक बूढा वक़्त
रस्ते में
सर्दी की  चादर ओढ़े हुए
गुज़ारता है एक और रात।

कालेपन से ढाका
ठण्ड से झुलसता
बूढी हड्डियों में दर्द छुपाकर
दांतों की टकराहट के शोर में
दो अधमूंदी आँखों से
अँधेरे को चीरता है
और खुद में कुछ और सिकुड़ता है
जैसे एक माँ के भीतर
एक शिशु सिमटा हुआ है।

हर रात
एक गुज़रा वक़्त
वापस आता है
और खुद-ब-खुद
गुज़र जाता है।

फिर एक सुबह
सूरज की किरणों से
चमकती हुई देह पर
एक शान्ति दिखती है
शिशु की ही तरह
वह अब भी
सोया हुआ है
धरती की गोद में
आराम से
चैन से
सुकून से
गुज़रे हुए एक ऐसे पल के साथ
जो अब
कभी वापस न लौटेगा॥

Sunday, November 27, 2011

समय

मैं हर बार भुलाया गया
पर भूला न गया
सागर के समक्ष पड़ी
रेत कि भांति
मिटाया गया
पर मिट न सका
तुम्हारे कल में सूखी पत्ती सा
आज में फिर हरा हुआ
मुझसे दूरी बनाकर
तुम दूर न हुए
मुझे पास बुलाकर भी
साथ न चले
मैं वो समय हूँ
जो पलभर में बीता है
हर कल आज और कल में
तुम्हारे भीतर ही जीता है..

Friday, July 31, 2009

शून्य की ओर

अंधेरे कमरे में मैं जल रही थी
अपने ही विचारो से मैं पिघल रही थी
कुछ देर जली फिर कुछ और जली

उजले दिन को राख़ बनने को जली
फिर काली रात की परछाइयां मिटाने को जली
मैं अपनी ही परछाइयों में पली
फिर अपनी ही परछाइयों से जली

कभी बेगानों की पीड़ा ने जलाया
कभी अपनों की लीला ने जलाया
इसी जलन ने कुछ अपनों को बेगाना बनाया
इसी तपन में कुछ बेगानों को मैंने अपना पाया

कभी हल्कि सी हँसी ने हिलाया
कभी किसी के आंसुओं ने बुझाया
पर जलना मेरी फितरत है
मैं फिर जली, कुछ देर जली फिर कुछ और जली

जलते जलते मैंने कभी दो दिलों को मिलाया
मैंने कभी किसी को शायर बनाया
मैं अपने ही आंसूओं से
फिर कुछ और गली

मेरा जीवन था अंधियारे को काटना
मेरा लक्ष्य था विचारों को छांटना
मैं एक रूप से फिर शून्य में ढली
बुझने से पहले मैं फिर कुछ देर और जली

मेरी इस बुझती लौ ने फिर कुछ को रुलाया
मेरे इस अंत में मुझे मेरे अपनों ने भुलाया
शून्य से होकर मैं कहीं और मिली
ख़ुद में ही मिलने को मैं फिर एक बार और जली ...
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...