Bloglovin

Follow on Bloglovin
Showing posts with label hindi. Show all posts
Showing posts with label hindi. Show all posts

Sunday, July 5, 2020

अधमरा सा मेरा शहर

घर की खिड़की से 
बाहर झांक मैं देखती हूँ 
अपने शहर को 
जो अधमरा सा 
सन्नाटे में लिपटा पड़ा है 
.....
कुछ समय पश्चात 
हलचल होती है
एक बुलबुल गा जाती है
और गौरैया
वही धुन गुनगुनाती है 
आ जातीं हैं कहीं से 
अनगिनत गिलहरियाँ भी 
जो गुलमोहर और 
अमलतास पर 
बेधड़क छलांग लगातीं हैं 
फिर सुर में सुर मिलाने को 
कुछ सुरीली कोयलें  
और  बेसुरे कौवे
उत्साहित हो जुड़ जातें हैं 
वह कठफोड़वा
जो सवेरे से कुछ थका हुआ था 
अब किसी डाल पर 
तबले की थाप बजाता है 
और फ़ाख्ता उड़-उड़ कर 
पंखों की ध्वनि से 
पूरा माहौल सजाता है 
....
अकस्मात् 
सिकुड़ता जाता है 
मृत्यु का भय 
और यूँही 
खेल खेल में 
मेरा शहर
उल्लासित हो
पुनः
जीवंत हो जाता है।

For non-Hindi readers: 
One day I looked outside from home and realized how dead and lifeless the city looked. The pandemic had silenced every noise that was the part of our world. The absence of which made this city so spiritless. The news of deaths led the remaining joys into further despondency. 
But somewhere the life was still simmering, just like before, somewhere the beauty hadn’t faded and darkness hadn’t shingled the hopes and joys. In that dead silence when I looked with empty eyes, suddenly a bulbul perched and began singing and sparrow humming. Infinite squirrels came from nowhere and began chasing each other. Soon melodious cuckoos and raucous crows joined them in chorus.  A woodpecker started playing drum and dove began dancing in air, adding music with the flutters of it’s  wings. Then once again city lived up again. 

Has nature ever filled you up with hope like this? 

Tuesday, March 13, 2018

बंजर धरती

पास पड़ी बंजर धरती से
सड़क किनारे खड़ा किसान
एक दिन यूँ ही पूछ उठा
सोच रहा जो खड़ा खड़ा :

"तू यहां कब से पड़ी है,
किस्मत तेरी रूठी बड़ी है.
क्या तुझे कभी ऊब नहीं होती
उस पार हरियाली को देख
तू  दुःख से व्याकुल नहीं होती
क्या ईर्षा कभी तुझमे में आती है
जो तुझमें फलने की आस जगाती है
साँझ  का तुझको भय नहीं होता
सूनेपन से तेरा ह्रदय नहीं रोता
कैसे आते हैं तुझमें विचार
कैसा होता है तेरे भीतर हाहाकार?

धरती मुस्कुराई
पर दुःख से उसकी आँखें भर आयीं
छुपाना चाहती थी बहुत कुछ
किन्तु समय ऐसा रहा
कुछ छुपा नहीं पायी
दो पल सुबकी छुप-छुपकर
और कुछ कंपाई रुक-रूककर
फिर ह्रदय एक सा करके
अपने भीतर मज़बूती भरके
वह आखिर बोल पड़ी
मन की कड़ियाँ खोल पड़ी
"सुन किसान तुझको राज़ बताती हूँ
बरसों से चुभती व्यथा सुनाती हूँ
मेरे अंदर भी ऊब होती है
पर बंजर धरती शायद ऐसी ही होती है
क्या जलायेगी मुझको  ईर्षा
भिगो नहीं पाती मेरा तन  बाढ़ और वर्षा
हे किसान, दिन में मन मेरा खाली होता है
रात को फिर सन्नाटे में  चिल्लाकर रोता है

एक समय मैं भी हरी थी
इस बाँझ की तब गोद भरी थी
मैंने भी सुख से खूब फल उपजाया
उस किसान को अपना पुत्र बनाया
वह जितना बीज मुझमें भरता था
उसका दुगना अंकुर मेरी मिट्टी में  फलता था
फिर एक लाचारी हुई
अनाज बहुत था
पर ना  जाने क्यों
भूखी मारा मारी हुई
तब.…
मेरी बेकद्री हुई
और बेटे की बेकारी हुई

स्वयं ही सोचो
जिसने बीज लगाया था
खून-पसीना बहाया था
वो ही बना भूखा लाचार
चूल्हा उसके घर का हुआ बेकार
तब पुत्र मेरा, वह किसान
बहुत दुखी और हताश हुआ
मेहनत के छले जाने से घोर निराश हुआ
वो एक दिन झूल गया पंखे से नीचे
पास पड़े थे उसके बीवी बच्चे
पीड़ा से व्याकुल हो मैं रोइ बहुत
सोचा काश आ सकती मुझको वह मौत
जो नन्हे हाथ मुझको सहलाते थे
मिटटी में दिन भर लोटे जाते थे
वे भी दूर चले गए
दुर्भाग्यवश कितने जीवन हरे गए
कौनसी माँ देखना चाहेगी ऐसा मंज़र
इससे  अच्छी हूँ मैं अब होकर बंजर।।

P.S. Wrote this poem long time back, for some unknown reason it stayed there in my personal diary for a long time. It is disheartening when farmers of our country work hard to grow food and themselves die of hunger and life-threatening struggle they go through to earn a living for their families. We often hear the news of mishandling of food, bad and ignorant ways of storage, people hoarding, black-marketing and thus creating unnecessary shortages to gain maximum profits. On top of it, there are natural calamities and new unknown technology for them to deal with where many of them have no back-ups to sustain the loss. An online site showed that nearly 4 lac farmers have committed suicides since 1995. Its heart-wrenching to see people who work day and night to cater to our hunger-needs, which is a necessity for survival, suffer so much. With this poem, I tried to present to agony of farmers.
Please let me know your views in the comment section of this blog.  

Saturday, December 14, 2013

अनुभूति

http://blog.blogadda.com/2013/12/17/tangy-tuesday-picks-december-17-2013-creative-posts-by-indian-bloggers
I wrote this poem long back, and I love it. I would like to dedicate this poem to all mothers, would-be mothers, those who recently became one and to their lovely daughters. Most importantly this poem is dedicated to the wonderful and unmatched relationship a mother and a daughter share with each other...

Special Dedication to My Mom and my late Nani (grandma)! As my mom says that our relationship is so much like she shared with her mom. And every mother goes through similar fears and dreams for her daughter irrespective of the era she is living in. Needless to say that I love mine a lot. Here is the write up:

मैं तेरे आँगन में
खेला करती थी माँ
मेरे आँगन में
अब खेल रही है
मेरी बिटिया.

तू जैसे भूख-प्यास
समझा करती थी मेरी
मैं भाग रही हूँ
चिंता में खाना लेकर
उसके पीछे

पाला तूने मुझको 
हर धूप में छाया देकर
मैं भी देकर 
छाया उसको
जी जाउंगी
वो ही जीवन.

देख रही हूँ अब
अपना अतीत 
और उसका भविष्य-
कैसे जाया करती थी
मैं पढ़ने
वापिस आकर
घंटों बतियाया करती
खेला करती थी
तेरे संग
वैसे ही पनपेगा उसका बचपन
धीरे-धीरे
थोड़ा-थोड़ा करके
समय चक्र दोहराएगा
वो ही सब
और देखते देखते
बड़ी हो जाएगी
मेरी भी बिटिया

हर रात डर से
मैं भी जागा करुँगी
और सुबह देखूंगी
फिर कुछ सपने
मैं उससे
और वो मुझसे
करेगी वो ही बातें
जैसे मैं और तू
बांटा करते थे
अपने कुछ डर और किस्से

हो जाएगी
वो भी एक दिन
आगे बढ़ने को तैयार
पीछे छोड़
अपना यह बचपन

इस ह्रदय को
करके कठोर
मैं फिर लडूंगी
अपने हर भय से
तेरी ही तरह माँ
और आगे उड़ जाएगी
मेरी बिटिया

Image courtesy: footage.shutterstock.com
पर प्रेम-डोर से
बंधी रहेगी वो
हमारी ही तरह
फिर एक दिन
उसके घर में
खेलेगी
उसकी बिटिया

जैसे तू भी खेला
करती होगी माँ
अपनी माँ के आंगन में...

Saturday, November 23, 2013

नगाड़ेवाला

एक आदमी कब से खड़ा
नगाड़ा बजा रहा है
शायद बाहर मुझे बुला रहा है
मैं अभी गहरी नींद में हूँ
मुझ तक उसकी हर आवाज़ आ रही है
पर आँखें किसी सपने को
बहुत देर से चबा रहीं हैं

वह कुछ देर और चीखता है
बेबस होकर फिर थोडा झींकता है
मैं, अब भी अन्दर बंद हूँ
खुद को महफूज़ महसूस करते हुए
इस शोर से कभी कभी तंग हूँ

यहाँ अन्दर एक सांझ ढल रही है
कालिमां गहराती हुई आगे बढ़ रही है
इस कालिमां के ख़त्म होने पर
कुछ बेबस चलती बातों के कहीं खोने पर
मैं फिर जाउंगी बाहर
पता नहीं तब दिन होगा या होगी रात
कैसे होंगे वहाँ के हालात
क्या नगाड़ेवाला तब भी वहाँ खड़ा होगा
या निशानी के लिए बस एक नगाड़ा पड़ा होगा

मैं फिर कुछ देर सोचती हूँ
पर एक जकड़न महसूस करते हुए
खुद को भीतर रोकती हूँ..

Tuesday, January 22, 2013

अपमानित

To read the Article click Here.

ऐ साहब,
रात भर मुझ में से
आने वाली
तुम्हारी गंध से
मैं जागी रही
तुम्हारे शब्दों की
गूँज से
स्तब्ध, निशब्द हो
हर आने वाली सुबह से
मैं घबराती रही...
       ~
तुम्हारे महल के पीछे ही
मेरी एक छोटी झोंपड़ी है
अधबनी, भिंची हुई
ग्रीष्मकाल में वो जल उठती है
वर्षा में पिघली सी
और शीत में ठिठुरन वाली
तुम्हारे कुटुंब की शोभा को
अकस्मात् विकृत करने वाली...
                 ~
और मैं,
हर दिन तुम्हारे महल
की धूल से
दो मुट्ठी गेंहू कमाकर
घर में उसे पका कर
अपने पाँच हिस्सों को खिलाने वाली
              
मेरा पति
जो रोज़ बाहर पिसता है
 कुछ चाबुक की आवाजें
कमाने और गवाने
की मदहोशी में
मुझे सुनाने वाला...
              ~
कल मेरी इस देह पर
छिपे हुए हर रात के
चाबुक के शोर को
तुमने अपने महल की
चार दीवारी में उधेड़
मेरी बेबस चीखों से
कर मुठभेड़
मेरे उठे हुए सम्मान को
अपने पुरूषोचित बल से
रौंद डाला
        ~
आज मैं यहाँ
एक अँधेरे में
छीने गए सम्मान
से आहत हो
सोच रही हूँ
क्यों मेरा जीना इतना महंगा है
और यह जीवन इतना अल्पमूल्य...

Wednesday, September 5, 2012

एड्स पीड़ित (AIDs Patient)

घूमती पृथ्वी
गिरता आकाश
जीवन से भयभीत
हर दिन का प्रकाश
शक्तिहीन तन
रुचिहीन मन
अदृश्य मृत्यु
समक्ष खड़ी
टूट रही
संबंधों की कड़ी
चीखते मुंह
सूखी नींद 
आक्रामक स्वप्न
तिरस्कृत शब्द
और कांपता अंतर्मन
झुके सर
सकुचाते नैन
कुछ चीरते ह्रदय को
कुछ कटाक्ष करने को बेचैन
त्यागता समाज
दैत्य बना 
हर कल से बड़ा
मेरा यह आज
इस शहर में छुपी
एक रहस्यात्मक गली
जहां खोते हैं सुख-चैन
क्या मेरे कदम वहाँ भूले ही पहुंचे
किसी भटकी बेहोश रैन
या किसी ने अज्ञानतावश मारीं
मुझ पर ये खरोंचें  
इस जलते लहू में
पिघलते प्राण
मुझे भेदते  हुए
अनगिनत बाण
मेरी अज्ञानता
व  इस लहू की
असमानता ने
मुझे प्रदान करी 
दंडाज्ञा
कौन सोच सकता था कि
मेरा जीवन 

और मेरा अंत
इतना विनाशपूर्ण होगा...


(This poem portrays mental, physical and social condition (stigma & discrimination) of AIDs Patient!!!)

Image Courtesy: africanimpact.com

Thursday, May 10, 2012

शौक

बड़े शौक से जीती हूँ मैं
हर शौक को जीती हूँ मैं
मसलन, मुझे है
खाने का
खिलाने का
महमान-नवाजी करने का शौक,
हंसने का
सबको हंसाने का
और ख़ुशी से आपको रुलाने का शौक
कुछ वादे निभाने का
कुछ हंस के टाल जाने का शौक
बीते दर्द बयान करने का
कुछ खामखां लड़ने का शौक
सुनने का
सुनाने का
कहते कहते खिलखिलाने का शौक
मेल-जोल बढ़ाने का
हवाई गप्पे लड़ाने का शौक
रूठने का
और रूठे को मनाने का शौक
जब होते नहीं हैं यहाँ पर आप
मुझे है याद करने का
या कभी अपनी याद दिलाने का शौक

किस्म किस्म से जीती हूँ रोज़
हर तरह के पूरे करने को शौक
आपका शौक है काम करने का
मेरा काम है पूरे करने का शौक
जब होते हैं पूरे सारे ये शौक
मुझे है कुछ नए शौक जगाने का शौक.....

Monday, April 9, 2012

तुम और मैं

बस एक ज़िक्र तुम्हारा
सब पर ज़ाहिर
दबी मुस्कराहट हमारी,

बस एक झलक तुम्हारी
सब पर ज़ाहिर
बेचैनी हमारी

बस एक नज़र तुम्हारी
और शर्म से झुकी
निगाहें हमारी....

Tuesday, April 3, 2012

Mother he has lost his Tongue


A month back, while talking to a guy for some time in English, I spoke a few words of Hindi, and all of a sudden I heard him saying, “Don't mind can we interact in English and not in Hindi. You seem comfortable in it." I counter questioned him, “Ya, but why are you restricting me? Don't you know the Language?" He said,”Ofcourse I do, but don’t mind, we have this habit of communicating in English at work, and I don't like Hindi much.” I was awfully shocked to see how a person, who was born and brought up in the Hindi speaking environment, was now discarding the language, because he has been communicating in some other language at work, and is no more comfortable with his background/nation. In such distressful times I respect my identity a little too much , I simply told him, “I Love Hindi, and would now prefer to talk in it.” With his prejudice and pretence, he lost his impression!
Another incidence is about a teacher teaching in one of the popular schools of Delhi ( don't want to name it here). Being a Hindi language teacher, she faced the humiliation and bias. Other fellow colleagues looked down upon her, and preferred not to talk to her for she lacked in English communication skills. While sharing her humiliation with a popular Hindi journalist, she got tears in her eyes. (....and I used to think Language is for communication.)


In the Era of globalization and 'weblization', there is a need for a common language. In a country like India where many languages are spoken, English has become a common meduim which caters to the communication needs of Inter/national  friends, clients, businesses etc. But does one International language unite us with the basics and locals? Is it the matter of pride or shame, that people have started looking down to those, using Hindi and not English?I was shocked to see the prejudice in the outgrown minds of today for English over our mother/national tongue! 

How proudly somebody was telling me a few days back, that in Japan, people prefer to speak Japanese, in China they interact with each other in Chinese, and Germans love their language as well, if you need to live there, you ought to know their language, people want to learn Spanish. What happened to India?
Every place, region, country has a language, culture of its own which binds them with the locals and commons.Language is our fundamental identity; it connects us with our customs and rituals. We are, little by little, discarding our mother tongue, deliberately trying to impersonate somebody we are not. For that fake admiration in the midst of futility, we are making fools of ourselves.

P.S.  Don't be shameful of your existence. Try to talk to a person, in the language he is speaking. There is no trophy in the end for decorating your tongue with English vocabulary and fake accents and look down to people who are not well equipped with the same!

P.P.S. It is always nice to know multiple languages, it develops your brain

Questions in the End: How Important is your mother tongue for you? Would you be proud if somebody calls you European/American instead of Indian? Or during one of your patriotic fits, will you be hearing patroitic songs dubbed in English with a "yo- touch" in them? How will you pronounce chat-papdi, Dahi-Bhalle, Chole bature, Golgappas, Pao bhaji and other Indian snacks for which you die to scoff on at the local shops? 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...